चंडीगढ़ में आज केंद्रीय बिजली मंत्रालय की मीटिंग चल रही है। इसमें करीब नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली मंत्री हिस्सा ले रहे है। मीटिंग में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और लदाख के बिजली मंत्री चल रही है। इसके अलावा पावर पैदा करने वाले अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मीटिंग केंद्रीय मंत्री मनोहर लाख खट्टर की अध्यक्षता में हो रही है। मीटिंग के बाद वह मीडिया से रूबरू होंगे।
इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। इस मीटिंग में आने वाले समय में बिजली की आपूर्ति कैसे होगी। सभी स्टेटो में तालमेल किस तरह बनेगा। इस पर रणनीति बनाई जा रही है। सारे अधिकारी और बिजली मंत्री मीटिंग में पहुंच हुए है। साथ ही सभी की तरफ से अपना पक्ष रखा जा रहा है


