अमृतसर में 2 इंटरनेशनल हथियार तस्कर गिरफ्तार:8 पिस्टल बरामद; पाकिस्तान से आई थी खेप, तस्करों के लिंक खंगाल रही पुलिस

पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग अमृतसर ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों को 8 पिस्टल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर नूर से अवैध हथियारों की खेप लेकर आ रहे थे। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। आरोपियों से उनके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक का पता लगाया जा रहा है। पाकिस्तान से आए थे हथियार डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दोनों तस्करों को उस वक्त दबोचा गया जब वे अवैध हथियारों की एक खेप लेकर आ रहे थे। आरोपियों ने माना है कि ये हथियार पाकिस्तान से आए थे और इसके पीछे विदेश में बैठे तस्कर हैं। पाकिस्तान में बैठे नूर का नाम आया सामने पुलिस ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो पाकिस्तान से संबंध सामने आए हैं। आरोपियों से मिले मोबाइल की जब जांच की गई तो उससे पाकिस्तान में बैठे तस्कर नूर का नाम सामने आया है। इसी नूर ने ड्रोन के माध्यम से इन हथियारों की खेप को भारतीय सीमा में भेजा था। आरोपियों से बरामदगी: पुलिस ने एसएसओसी में मामला किया दर्ज
इस संबंध में एसएसओसी थाना, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का फोकस इस पूरे तस्करी मॉड्यूल को बेनकाब कर उसके नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *