लुधियाना जिले के खन्ना के गांव बुयानी में पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटे पर गोली चलाने वाले पूर्व सैनिक बलजिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में बेटे की मौत हो गई थी और पत्नी अस्पताल में भर्ती है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। हथियार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस मिले हैं। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। बरामद हथियार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे यह पता चलेगा कि वारदात में इसी पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ था या नहीं। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले बलजिंदर सिंह ने घरेलू कहासुनी के बाद अपने परिवार पर गोलियां चलाई थी। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि गोली चलाने का मकसद क्या था और क्या कोई और भी इस घटना में शामिल था।


