एसएस जैन सभा के निर्विरोध प्रधान बने राजेश जैन

भास्कर न्यूज | जालंधर राजेश जैन लोहे वाले एसएस जैन सभा जालंधर के निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं। इस प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। राकेश जैन और विपन जैन ने राजेश जैन लोहे वाले के हक में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद एक नाम रह जाने की स्थिति में चुनाव अधिकारी हर्ष जैन, प्रदीप जैन ने राजेश जैन सुपुत्र स्व संतोष जैन लोहे वालों को तीन वर्ष कार्यकाल हेतु प्रधान घोषित किया गया। उन्हें प्रधान पद का प्रमाण पत्र भी भेंट किया गया। राजेश जैन लोहे वालों के निर्विरोध प्रधान बनने पर सकल समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हुई और दिनभर बधाई देने वालों का तांता भी लगा रहा। उनके सहयोगियों ने भंगड़ा डाल खुशी का इजहार किया और सबका मुंह भी मीठा करवाया गया। उल्लेखनीय है कि 26 कार्यकारिणी सदस्यों हेतु चुनाव 19 जून दिन रविवार को होंगे। अब तक 31 सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। इसमें से हाउस द्वारा 26 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएगा। जैन सभा नवनिर्वाचित अध्यक्ष चक्रवर्ती श्रावक रत्न समाज गौरव संघ रत्न दानवीर राजेश जैन लोहे वालों ने निर्विरोध प्रधान बनाए जाने पर सकल समाज का आभार व्यक्त किया और भविष्य में सबको साथ लेकर चलने की बात भी कही। उन्होंने सभी के सहयोग से तन, मन, धन से समाज सेवा कार्यों के साथ-साथ चतुर्विध संघ की सेवा करते रहने का प्रण भी लिया। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया। यहां राकेश जैन, कीमती लाल जैन, सुनील जैन, राजीव जैन लक्की, अभिषेक जैन वीनू, योगेश जैन, आशीष जैन, रमन जैन रोमी, पुनीत जैन, मुस्कान जैन, अमित जैन, प्रमोद जैन, योगेश जैन, पुनीत जैन मोनू, अमित जैन, संजीव जैन, गगन जैन, नवनीत जैन, विनीत जैन, राजन जैन, रनदीप जैन व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *