हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में गर्भवती को नहीं मिला इलाज:सांसद ने किया औचक निरीक्षण, अधीक्षक गायब; स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति सामने आई है। देर रात एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया। गायनो वार्ड का दरवाजा बंद मिला। परिजनों के घंटों दरवाजा खटखटाने पर भी कोई स्टाफ मौजूद नहीं मिला। मजबूरन महिला को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने पहले से अधीक्षक से मिलने का समय लिया था, लेकिन वो कार्यालय में नहीं मिले। सांसद ने मौके से ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन निलंबित करने की मांग सांसद ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अस्पताल छोड़कर घर पर सो रहे थे। सांसद ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन निलंबित करने की मांग की। अधीक्षक की अनुपस्थिति में अस्पताल के प्राचार्य पहुंचे। पीड़ित परिवार ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। प्राचार्य ने अधीक्षक को सो कॉज नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया। साथ ही ड्यूटी से गायब डॉक्टर पर कार्रवाई का भी वादा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *