बरनाला के स्कूल में नाबालिग से रेप की कोशिश:पानी पीने गई थी लड़की, बुजुर्ग खींचकर ले गया, युवक को देख भागा

बरनाला में हरीगड़ गांव के सरकारी स्कूल में एक 9 वर्षीय छात्रा के साथ रेप का प्रयास किया गया। बच्ची स्कूल में पानी पीने गई थी। इस दौरान स्कूल में बैठे बुजुर्ग ने रेप का प्रयास किया। पास से गुजर रहे युवक को देखकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल के पास से गुजर रही थी। गर्मी के कारण स्कूल के वाटर कूलर से पानी पीने चली गई। 75 वर्षीय अजायब सिंह वहां पहले से बैठा हुआ था। वह बच्ची को खींचकर स्कूल के सुनसान बरामदे में ले गया। युवक के आने से भागा आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतारने का प्रयास किया और उसे गोद में उठा लिया। इसी दौरान एक युवक के आने की आहट सुनकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी लखबीर सिंह के अनुसार, पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। थानेदार वीरपाल कौर ने पॉक्सो एक्ट की धारा 75, 76 BNS12 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *