मानसा में फर्द केंद्र कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल:सैलरी देने की मांग, कामकाज ठप, लोग परेशान; कुर्सियां खाली दिखी

पंजाब के फर्द केंद्रों में कार्यरत कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसका असर मानसा में भी दिखा, जहां ऑफिस में कुर्सियां खाली दिखी। इससे फर्द लेने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद नया कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं किया गया है। कर्मचारी रमनदीप सिंह और करमजीत सिंह ने बताया कि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। फर्द लेने आए सिकंदर सिंह और संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें रजिस्ट्री और गांव की सोसाइटी में फर्द जमा करनी है। केंद्र बंद होने के कारण कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। आम लोगों ने सरकार से इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *