फाजिल्का के अबोहर में सिटी वन थाने से कुछ दूर 2 बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो ड्राइवर को लूट लिया। हालांकि भागते समय उनकी भाई एक दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसे बाद एक आरोपी पकड़ लिया गया। जबकि एक फरार हो गया। में एसएसपी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान थाने से कुछ दूर 2 बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो ड्राइवर को लूट लिया। घटना में सीडफार्म निवासी मक्खन नाम का ऑटो ड्राइवर जैन नगरी से शहर की तरफ जा रहा था। काले रंग की डिस्कवर बाइक पर सवार दो युवकों ने उससे छुट्टे पैसे मांगे। रेलवे स्टेशन जाने का किराया भी पूछा। जब ऑटो ड्राइवर ने जेब में पैसे देखे, तब बदमाशों ने उससे 250 रुपए छीन लिए। भागते समय दूसरी बाइक को टक्कर मारी भागते समय बदमाशों की बाइक जैन नगर के एक पिता-पुत्र की बाइक से टकरा गई। टक्कर में युवक और दोनों बदमाश गिर गए। बदमाशों की बाइक की चैन टूट गई। वे बाइक छोड़कर भागने लगे। पकड़कर पुलिस के हवाले किया घायल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया। एक बदमाश को बस अड्डे पर पकड़ लिया गया। दूसरा फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश प्रेम नगर का रहने वाला है। लोगों ने उसे सिटी वन पुलिस को सौंप दिया। एसएसपी ने बदमाश को पकड़ने वाले युवक की सराहना की।


