जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण का ताजपोशी समारोह प्रयान-2025 के बैनर तले आईपीपी कुलविंदर फुल्ल की अध्यक्षता में हुआ । फंक्शन के चेयरमैन हर्षवर्धन शर्मा और मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार थे। समागम का शुभारंभ आईए एमपी सिंह बिनाका के संबोधन से हुआ। इंस्टॉलिंग अफसर वीडीजी-1 एनके महेंद्रू और इंडक्शन अफसर वीडीजी-2 पदम लाल ने पवन कुमार गर्ग को प्रधान, अशोक कुमार बजाज को सेक्रेटरी, संजय भल्ला को कोषाध्यक्ष व सुरिंदर हांडा को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं नए सदस्यों को शपथ दिलाई। आईपीपी कुलविंदर फुल्ल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार की मौजूदगी में प्रधान पवन कुमार गर्ग को कार्यभार सौंपा। मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और गेस्ट ऑफ ऑनर चार्टर गवर्नर जीएस जज ने प्रधान व टीम सदस्यों को बधाई दी। फंक्शन चेयरमैन हर्षवर्धन शर्मा व कन्वीनर केवल शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन जीडी कुंद्रा व सचिव अशोक बजाज ने शायरी के साथ बखूबी निभाया। इस अवसर पर फर्स्ट लेडी कमलेश गर्ग, शमा महेंद्रू, कुलविंदर कौर जज और पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, विनोद कुमार कौल, डीसीटी राजेश साहनी और मनी कुमार, पीआरओ हरपाल सिंह, जगन्नाथ सैनी मौजूद रहे।


