शहीद अजीत सिंह सोसायटी ने किया पौधारोपण

जालंधर | शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी की तरफ से जिला सांझ पुलिस सब डिवीजन सेंट्रल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर एडीसीपी सुखविंदर सिंह, एनआरआई पुलिस स्टेशन इंचार्ज इंस्पेक्टर अमित संधु, थाना-4 की इंचार्ज इंस्पेक्टर अनु पलियाल, समाज सेवी सुरिंदर सैनी और पुलिस अधिकारियों के साथ नीम, तुलसी, अशोका, कनेर, जामुन, चमेली, अमलतास के पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने की अपील की। अध्यक्ष दीपक महेंद्रू ने कहा कि पेड़ हमारे मित्र हैं। हमें ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर धरती को हरा भरा रखना चाहिए। जितने पेड़ होंगे, उतना हमारा पर्यावरण सुरक्षित होगा। सोसायटी के उपाध्यक्ष सुशांत कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। इस प्रोजेक्ट मे हेड कांस्टेबल ज्योति शर्मा का विशेष योगदान रहा। यहां जिला सांझ पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर कौर, एएसआई विक्रम भुल्लर, सब डिवीजन पैनल सदस्य प्रियंका महेंद्रू, शुभम शर्मा, सांझ पुलिस स्टाफ से मलकीत सिंह, हरसिमरनजोत सिंह, कुलदीप सिंह, नवनीत कौर, सागर व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *