बाबा साहिब की प्रतिमाओं की बेअदबी सरकार की नालायकी : हरविंदर संधू

भास्कर न्यूज | अमृतसर फिल्लौर में भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की हुई बेअदबी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब में बार-बार हो रही बेअदबी की घटनाएं पंजाब सरकार की नालायकी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में पुलिस थाने से महज 100 मीटर दूर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा तथा देश के संविधान की पत्थर की कृति को आग लगाकर बेअदबी की गई थी, जिसके बाद भी पंजाब सरकार अब तक नींद से नहीं जागी। कुछ देश विरोधी शक्तियां पंजाब के शांतिपूर्ण, सद्भावना व भाईचारे के माहौल को आग लगाने का भरसक प्रयास कर रही हैं, जिनके सपनों को भाजपा कभी भी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा के जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू वीरवार को भाजपा दफ्तर में प्रैस कांफ्रेंस के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले के नांगल गांव में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के बाहर कांच की चौखट पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नारे लिखे जाने और सिख फॉर जस्टिस के जनमत संग्रह के समर्थन में झंडा लगाए जाने के बाद तनाव व्याप्त बना हुआ है। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो के जरिए घटना की जिम्मेदारी भी ली है। राकेश गिल ने कहा कि जब तक बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की सोच जनता के दिलों में जिंदा है, तब तक भारत का संविधान, देश की अखंडता व एकता को कोई देश विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह ठेकेदार, डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, निगम विपक्षी दल के नेता पार्षद गौरव गिल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार, शक्ति कल्याण ने पंजाब सरकार से मांग की कि बाबा साहिब का अपमान करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला जाए और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी निष्पक्ष नयायिक जांच करवा कर इसके पीछे किन लोगों का हाथ है, को जनता के समक्ष उजागर किया जाए। इस अवसर पर रीना जेटली, जिला महासचिव सलिल कपूर, संजय शर्मा, मीनू सहगल, सतपाल डोगरा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *