‘वॉयस ऑफ अमृतसर’ ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया

अमृतसर| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृतसर की सामाजिक संस्था ‘वॉयस ऑफ अमृतसर’ और ‘एआईपीएल- ड्रीम सिटी’ ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष इंदु अरोड़ा ने बताया कि ड्रीम सिटी में पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी खुशियों और खास मौकों पर फिजूलखर्ची करने के बजाय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। संस्था की ओर से कार्यक्रम समन्वयक मानव दीप सिंह और अमनदीप सिंह ने उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक बैग्स के स्थान पर थैलों का उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह, सीतल जुनेजा विशेष रूप से पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *