अमृतसर| महिला एवं बाल सुरक्षा विकास विभाग की डिस्ट्रिक प्रोग्राम अफसर (डीपीओ) मीना देवी ने आदेश जारी किया है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई ) स्कीम के तहत शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने इस बारे नोटिफिकेशन जारी किया है। 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ईसीसीई के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया गया है। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया 31 जून तक कराना होगा। विभाग की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


