अबोहर में मजदूरी मांगने पर बुजुर्ग महिला-बेटी को पीटा:रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया, 3 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

फाजिल्का के अबोहर में बुजुर्ग मां और उसकी बेटी के साथ काम के पैसे मांगने पर मारपीट की गई है। मारपीट का आरोप नजदीकी रिश्तेदारों पर लगा है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना कीकरखेड़ा गांव की है। 70 वर्षीय खेड़ा बाई ने बताया कि वह पड़ोसी रिश्तेदारों के साथ राजस्थान में जीरे की खेती में मजदूरी करने गई थी। उन्हें मजदूरी के 3 हजार रुपए लेने थे। जब वह पैसे मांगने गई तो रिश्तेदारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई बेटी किरन को भी पीटा गया। हमलावरों ने किरन का सिर भी फोड़ दिया। दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मचारी दो दिन पहले अस्पताल आकर बयान दर्ज कर चुके हैं। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बयान दर्ज हुए हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *