पंजाब के लुधियाना में भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जमकर विरोधियों पर निशाना साधा। तरुण चुघ ने आज भाजपा की जिला लीडरशिप के साथ मीटिंग भी की। जानकारी देते हुए चुघ ने कहा आम आदमी पार्टी की हाईकमान को निशाने पर लेते हुए कहा कि पश्चमी हलके के लोगों ने भ्रष्टाचारियों और नौसीखियों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। पंजाब में दिल्ली के लुटेरे आ गए है। बड़े-बड़े होटलों के आलीशान कमरों में बैठकर पंजाब को लूटने की योजनाएं बनाई जा रही है। चुघ बोले-जिस नेता ने जैसा किया वैसे भरेगा दूसरी तरफ कांग्रेस और आप दोनों के जमानत पर है। लोगों को पता है कि किस तरह से साढ़े 3 साल में आप ने लोगों को लूटा है। जनता इन्हें कठोर सजा देगी। चुघ ने कहा कि जिस नेता ने जैसा किया है वह वैसे ही भरेगा। चुघ मुताबिक कांग्रेस और आप दोनों की भ्रष्ट है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का शराब का केस दिल्ली में चल रहा है। आशू का यहां भ्रष्टाचार का केस चल रहा है। वहां प्राइम अफेंसी में जज कह रहे है कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रमुख भ्रष्ट है। सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को भ्रष्ट दिल्ली में कहा जा रहा है। कांग्रेस और आप का पुराना रिश्ता है। दोनों ही पहले दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ चुका है। अब यहां दोनों एक-दूसरे को बचाने में जुटे है।


