अमृतसर में 12.99 लाख रुपए सहित आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद, हवाला के जरिए आया कैश

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 लाख 99 हजार रुपए की हवाला राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह और एसएसपी मनिंदर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कप्तान आदित्य वारियर के नेतृत्व में स्पेशल सेल की टीम ने 1 जून 2025 को खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया था, जिसकी जानकारी आज दी। पुलिस ने पहले फतेह सिंह उर्फ गांधी, रणजीत सिंह उर्फ काला और जगरूप सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 5 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल 30 बोर, एक जिगाना पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इस मामले की जांच में पुलिस ने लुधियाना जिले के डूंगरी गांव के रहने वाले बचित्तर सिंह उर्फ दलप्रीत सिंह को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। किसी अन्य की संलिप्तता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *