मानसा में नशा तस्कर ने हथकड़ी खोलकर फरार:मेडिकल चेकअप के दौरान चाबी निकाली, हेरोइन सहित पकड़ा गया था

मानसा पुलिस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब एक नशा तस्कर मेडिकल चेकअप के दौरान हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सिविल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना कल की है, लेकिन तस्कर अब तक नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने संदीप सिंह उर्फ टोटो को 7 ग्राम हेरोइन और 18,200 रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। थाना सिटी-2 में मामला दर्ज किया गया था। दो पुलिसकर्मी उसे मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए थे। संदीप ने चतुराई दिखाते हुए पुलिस की हथकड़ी की चाबी निकाल ली और मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *