मानसा में कोरोना के दो नए मामले आए:एक संक्रमित मरीज अस्पताल से भागा, आइसोलेशन वार्ड बनाए गए

मानसा में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर अरविंद पाल सिंह ने बताया कि 4 जून को अस्पताल में 6 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में एक 16 वर्षीय लड़की मानसा की रहने वाली है। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। दूसरा मरीज उत्तर प्रदेश के बरेली का है, जो रिपोर्ट आने से पहले ही अस्पताल से फरार हो गया। इस मामले में पंजाब स्टेट हेड क्वार्टर और यूपी सरकार को सूचित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सभी जरूरी प्रबंध कर लिए हैं। सिविल अस्पताल मानसा, बुढलाडा और सरदूलगढ़ में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर भी स्थापित किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच सिविल अस्पताल में की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *