भास्कर न्यूज | अमृतसर खत्री सभा अमृतसर की बैठक सिद्धिविनायक मंदिर, रानी के बाग स्थित कार्यालय में हुई। इसमें दीपक राय मेहरा ने निवर्तमान प्रधान जगदीश चंद अरोड़ा से प्रधान पद का कार्यभार संभाला। उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सभा के उपप्रधान पद पर सुनील खन्ना, दिनेश खन्ना, अतुल पुरी और राकेश सेठ नियुक्त किए गए। महासचिव का पद नरेश खन्ना को मिला। विनोद सेठ को कोषाध्यक्ष और निपुण खन्ना को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुधीर मेहरा सहसचिव और अमित कुंद्रा जनसंपर्क अधिकारी होंगे। पूर्व प्रधान राज टंडन और सुधीर कपाही को सलाहकार नियुक्त किया गया। नए पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। प्रधान दीपक राय मेहरा ने खत्री सभा की विभिन्न समितियों का गठन किया। वैवाहिक समिति का कार्य सुनील खन्ना संभालेंगे। एस के सरपाल, रवींद्र अरोड़ा, परवीन सेठ और डॉली भाटिया सहयोगी होंगे। प्रभु वरदान योजना की जिम्मेदारी सतीश बघवार को दी गई। वे दो सहयोगी अपनी पसंद से चुन सकेंगे। सदस्यता अभियान समिति के कन्वीनर सुनील चोपड़ा होंगे। उनके साथ अमित सेठ, संजीव खन्ना, राजेश खन्ना सदस्य होंगे। पर्व समिति का कार्य जगदीश मेहरा देखेंगे। त्वरित कार्यवाही बल नाम से नई समिति बनाई गई है। इसकी जिम्मेदारी अतुल पुरी को दी गई। पूर्व प्रधान राज टंडन के नेतृत्व में एक और समिति बनाई जाएगी। समिति समाज से कुरीतियां दूर करने और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। इसके लिए सहयोगी स्वयं चुनेंगे। महासचिव नरेश खन्ना ने बताया कि जल्द ही सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंडल की अध्यक्ष स्वराज ग्रोवर की टीम के साथ शपथ लेंगे। इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभा में कार्यकारिणी सदस्य विनोद सेठ, विनोद कोहली, महेश सागर, हर्ष आनंद, डॉ. अमन अरोड़ा, विनय सेठ, पंकज खन्ना और विजय सेठ मौजूद रहे।


