आध्यात्मिक युवा शक्ति विकास शिविर 8 जून से

अमृतसर| अध्यात्म मनुष्य के जीवन को ऊर्जा प्रदान करता है और आज के युवाओं को धर्म से जोड़ने की आवश्यकता है। चौक पासियां स्थित अध्यात्म केंद्र प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णियां में आध्यात्मिक युवा शक्ति विकास शिविर का आयोजन किया गया है। संत सागर मुनि शास्त्री ने कहा की यह शिविर 8 जून से लेकर 15 जून तक होगा। जिसमें प्राणायाम, योगासन श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन, ब्रह्मविद्या शास्त्र का अध्ययन करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंदिर की मुख्य प्रधान कार्यकर्ता अंजना लूथरा, शुभ सरीन, पूजा शिंगारी,आदि भक्त मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *