पलामू में हाइवा की टक्कर से युवक की मौत:भाभी को मायके छोड़ने जा रहा था युवक, 10 लाख मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

पलामू जिले के नौडीहा-छतरपुर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीपरा थाना क्षेत्र के बरदाग निवासी भैरों राम के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की हाइवा से टक्कर में मौत हो गई। गोलू के बड़े भाई की शादी सात दिन पहले हुई थी। घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई, जब गोलू अपने भाई की पत्नी को उनके मायके तेलियाडीह छोड़ने जा रहा था। वह सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार, मृतक के भाई की शादी 30 मई को हुई थी। परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। राजद प्रखंड अध्यक्ष और विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती, बसपा प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार और पूर्व मुखिया कमलेश राम सहित सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *