धनबाद में हथियार जब्त:पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, 9MM रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

धनबाद के पाथरडीह इलाके में पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में सन्नी सिंह, सुमित बाउरी और प्रिंस कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों फिलहाल पाथरडीह में रह रहे थे। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार, अपराधियों से एक 9MM रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका सन्नी सिंह 30 वर्षीय सन्नी सिंह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह 2019 में डकैती और 2023 में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। 18 वर्षीय प्रिंस कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का और 19 वर्षीय सुमित बाउरी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी है। अपराधियों के अन्य गैंग कनेक्शन की जांच पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार रख रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब इन अपराधियों के अन्य गैंग कनेक्शन की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार रखने का मकसद क्या था। छापेमारी में पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार, गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह और पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार तिवारी की टीम शामिल थी। पुलिस जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *