बुढलाड़ा नगर कौंसिल ने नया मीत प्रधान चुना:नरेंद्र कौर विर्क जीते, विधायक बोले- अब विकास तेज होगा

मानसा की बुढलाड़ा नगर कौंसिल में मीत प्रधान का चुनाव एसडीएम की मौजूदगी में आज हुआ। नरेंद्र कौर विर्क को 15 वोट मिलने पर मीत प्रधान चुना गया। यह चुनाव डिप्टी कमिश्नर मानसा के आदेश पर हुआ। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद यह चुनाव आयोजित किया गया। नगर कौंसिल में कुल 19 काउंसलर थे, जिनमें से एक पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। बचे 18 काउंसलरों में से 15 ने नरेंद्र कौर विर्क के पक्ष में मतदान किया। इनमें विधायक का वोट भी शामिल था। निगरानी अफसर और एसडीएम गगनदीप सिंह ने बहुमत के आधार पर नरेंद्र कौर विर्क को विजयी घोषित किया। विधायक बुधराम ने कहा कि पूर्व प्रधान के भाजपा में जाने से शहर का विकास रुक गया था। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर मानसा से चुनाव कराने की अपील की थी। विधायक ने आश्वासन दिया कि अब शहर में विकास कार्य तेजी से होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *