अबोहर में राजस्थान के दो नशा तस्कर गिरफ्तार:25 किलो चूरा पोस्त जब्त, कार से जा रहे थे सप्लाई करने

फाजिल्का के अबोहर में राजस्थान के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 25 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त बरामद की है। यह कार्रवाई थाना बहाववाला पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत की। एएसआई बलवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम बिशनपुरा और बजीदपुर भोमा गांव की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान बजीदपुर भोमा की तरफ से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में कार से भारी मात्रा में पोस्त बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के ढोल नगर निवासी पवनदीप सिंह और विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि वे इतनी बड़ी मात्रा में पोस्त कहां बेचने जा रहे थे। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि वे कब से इस धंधे में शामिल हैं और अबोहर में उनके किन-किन नशा तस्करों से संपर्क हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *