कोंडागांव विकासखंड में शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण नीति के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खंडाम और बाखरा के प्राथमिक विद्यालयों में दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। खंडाम में 65 और बाखरा में 66 छात्र पंजीकृत हैं। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के अनुसार, युक्तियुक्तकरण नीति के तहत अतिरिक्त शिक्षकों वाले स्कूलों से शिक्षकों को चिन्हित किया गया। इन शिक्षकों को जरूरतमंद विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। इस नियुक्ति से शिक्षकों की कमी होगी दूर यह कदम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की “सर्वशिक्षा” की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस नियुक्ति से दोनों गांवों के विद्यार्थी और अभिभावक उत्साहित हैं। वर्षों से चली आ रही शिक्षकों की कमी अब दूर हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह कदम ग्रामीण शिक्षा को मजबूत करेगा। नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा। इससे सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित होगी।


