वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से चप्पल दुकान में लगी आग:दुर्ग में अंदर फंसे 2 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया; घंटों बाद पाया काबू

दुर्ग जिले में एक चप्पल दुकान में आग लग गई। सुपेला में शुक्रवार (6 जून) सुबह साढ़े 10 बजे की घटना है। दुकानदार ने बताया कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से घटना हुई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, दुकान के अंदर फंसे एक महिला और उसके बेटे को पुलिस जवानों ने बहादुरी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वेल्डिंग से निकली चिंगारी से लगी आग फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक खेमराज चौहान ने बताया कि आग वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी। हादसे में लगभग 3.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी, जो पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को झकझोर कर रख दिया है। दूसरे दुकानों में फैलने से रोकी आग फायर ब्रिगेड जवान प्रवीण ने बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की गई। चूंकि यह इलाका घनी आबादी वाला है, आग फैलने की आशंका को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरती गई। समय रहते आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *