रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी नोटिस:मालवीय नगर के बाइ चॉइस रेस्टोरेंट में परोस रहे थे फ्रीज में रखी पहले से तैयार मसाला ग्रेवी

एक तरफ लोग आने वाले नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे है। वहीं, मिलावटखोर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन की सेहत को बिगाड़ने में लगे है। ऐसे में फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स कमिश्नरेट पूरी तरह से अलर्ट है। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान’ के तहत लगातार कार्यवाही करने का सिलसिला जारी है। मालवीय नगर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास संचालित रेस्टोरेंट बाइ चॉइस पर फ्रीज में 2-3 दिन पहले तैयार मसाला ग्रेवी, मलाई कोफ्ते, प्रोसेस की सब्जियां, पापड़ -चिप्स मिली। जिसे ग्राहकों के आने के बाद फ्रीज से निकालकर उसे तैयार करके परोसा जा रहा था। इस दौरान टीम ने 60 किलो खाद्य साम्रगी को नष्ट करवाया और रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी नोटिस भी जारी किया। पानी की बजाय प्लास्टिक की पैकिंग में पनीर रामबाग चौराहे पर स्थित अप एंड अप रूफटॉप क्लब में गंभीर अनियमितता मिली है। यहां बदबू मारता हुआ सब स्टैंडर्ड पनीर भी मिला, जो प्लास्टिक की पैकिंग में रखा गया था। नियमानुसार पानी में डालकर फ्रिज में रखना चाहिए। इसके अलावा यहां डीप फ्रीजर में वेज और नॉनवेज दोनों एक साथ रखे हुए थे। डीप फ्रीजर में रखी किसी भी सामग्री पर टैगिंग नहीं मिली। नियमानुसार निर्माण तिथि, कितने दिन पुरानी लिखना अनिवार्य है। सब्जियों के लिए ग्रेवी बनाकर स्टोर की गई थी और साथ ही एक ही जगह पर मांस भी स्टोर किया हुआ था। दूध से बने अमूल बटर और पॉम तेल से बने बटर को एक साथ मिलाकर रखा था। क्लब में दाल, सब्जियां जैसी सामग्री और खराब हो चुके मांस को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इस दौरान लगभग 20 किलो पुरानी सामग्री को भी नष्ट करवाया गया। सीएमएचओ जयपुर प्रथम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में नरेन्द्र शर्मा, रतन गोदारा, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मालवीय नगर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क स्थित फूड कोर्ट में बर्गर किंग का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इनका काम संतोषजनक पाया गया। वर्ल्ड ट्रेड पार्क के फूड कोर्ट में बिस्ट्रो 57 के निरीक्षण में कोल्ड स्टोरेज में दिल्ली से बिना ब्रांड के फ्रोजन मोमोज पाए गए, जो कि डीप फ्रीजर में रखे हुए थे। निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है और कहां पर यह निर्माण करती है, ऐसी किसी तरह की टैगिंग नहीं थी। मालवीय नगर के रेस्टोरेंट व टोंक रोड स्थित क्लब में गंभीर अनियमितता मिली है। मालवीय नगर में वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास संचालित रेस्टोरेंट के किचन में जगह-जगह गंदगी और दो-तीन पहले से तैयार माल पड़ा मिला है। रामबाग चौराहे पर स्थित अप एंड अप रूफटॉप क्लब में बदबू मारता हुआ पनीर मिला है।
-पंकज ओझा, अतिरिक्त आयुक्त (फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *