सोलर के कारण खेजड़ियों की कटाई के विरोध में 26 को बीकानेर बंद का आह्वान

सोलर प्लांट के कारण खेजड़ी के पेड़ों की दी जा रही बलि का विरोध अब तीव्र होने लगा है। बिश्नोई समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने 26 दिसंबर को बीकानेर बंद रखने का आह्वान किया है। बिश्नोई समाज के लोगों ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। जयमलसर के नोखा दैया में 21 दिसंबर की रात 172 खेजड़ी के पेड़ काट डाले। पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया। बिश्नोई महासभा से जुड़े सुभाष ने बताया कि सोलर कंपनियों की ओर से लगातार जिले के अलग अलग क्षेत्रों में खेजड़ियां काटी जा रही हैं। इसको लेकर विश्नोई समाज के लोगों व सर्वसमाज की ओर से कई बार धरने प्रदर्शन किए गए। 9 नवम्बर को नागौर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले तो उन्होंने आश्वस्त किया कि इसको लेकर कानून बनाया जाएगा तथा सोलर कंपनियों को पाबंद किया जाएगा। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। यदि 26 दिसंबर तक 172 खेजड़ियां काटने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो बीकानेर बंद किया जाएगा। पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने कहा कि बीकानेर बंद के बाद 30 दिसंबर अमावस्या के दिन मुकाम में महासभा,पर्यावरण बचाने में लगी संस्थाओं के पदाधिकरियों की एक बैठक होगी, जिसमें खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर आरपार की लड़ाई पर मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर मोखराम धारणियां, रामगोपाल विश्नोई, रिछपाल फौजी, कृष्णा गोदारा, बुधराम, सज्जन बेनीवाल, श्याम खीचड़, हनुमान बेनीवाल, विजयपाल सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। रासीसर में महापड़ाव की तैयारी : बिश्नोई समाज ने रासीसर में महापड़ाव की तैयारी शुरू कर दी है। रामगोपाल विश्नोई ने बताया कि सीएम के आश्वासन के बाद रासीसर महापड़ाव स्थगित कर उपचुनावों में भाजपा को सपोर्ट किया। लेकिन सीएम व भाजपा ने विश्नोई समाज के साथ धोखा किया है। जिसके चलते 30 तारीख की बैठक के बाद गांव गांव इस अभियान को चलाकर एक बार फिर रासीसर में महापड़ाव डाला जाएगा। खेजड़ी वृक्ष को नहीं काटने संबंधित कानून बनाने के लिये आन्दोलन कर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *