शहर-देहात कांग्रेस का अमित शाह के बयान के खिलाफ आंदोलन:7 बार की डॉ. अंबेडकर प्रतिमा की परिक्रमा, मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा

एक दिन पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के धरने के बाद मंगलवार को शहर आैर देहात कांग्रेस ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। इससे पहले अंबेडकर प्रतिमा के सात चक्कर लगाए। दरअसल शहर व देहात के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर 7 परिक्रमा दिए। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा एवं उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई करने के लिए प्रदर्शन किया। इस मौके पर एक केन्द्रीय पत्र पढ़ा गया जिसमें 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर डॉ.अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। शाह पर डॉ अंबेडकर का अपमान कर संघ और बीजेपी की मनुवादी मानसिकता उजागर करने का आरोप लगाया। देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, शहर के नितिन वत्सस ने विरोध प्रदर्शन में अध्यक्षों के साथ केशराराम गोदारा गजेन्द्र सांखला,अर्जुनराम कूकणा,सांगिलाल वर्मा, तोलाराम सियाग,गुमानाराम जाखड़, ओमप्रकाश लोहिया, राजकुमारी व्यास, श्रीकृष्ण गोदारा, जावेद पड़िहार,वन्दना गुप्ता, आनन्द जोशी, शहज़ाद भुट्टा, सुमित कोचर,राहुल जादुसांगत समेत तमाम जन मौजूद थे। पीसीसी चीफ डोटासरा आज आएंगे पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा बुधवार को बीकानेर आएंगे। नितिन वत्सस ने बताया कि जयपुर जोधपुर बाईपास स्थित होटल गंगा रिजॉर्ट में महाराजा सूरजमल के 261 वे बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। शहर-देहात कांग्रेस उनका बाईपास पर स्वागत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *