पठानकोट/सरना | जम्मू-जालंधर हाईवे पर टूरिस्ट बस और कार की टक्कर में 2 भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरदासपुर के घुल्ला ब्राह्मणा के सरपंच केशव आनंद किशोर (35) और उसका चचेरा भाई हर्ष शर्मा (28) है। दोनों निजी काम से गुरदासपुर से पठानकोट गए थे और वापस लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के दादा प्रीतम कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का कारण बस के एकाएक टर्न लेना बताया जा रहा है।


