उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर जहां होती है गोदम्मा पूजा

अमृतसर| श्री मुक्ति नारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बालाजी ग्रीन फील्ड मजीठा रोड उत्तर भारत में एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां दक्षिण भारत के कई देवताओं के विग्रह है। इस मंदिर में भगवान वेंकटेश भगवान श्रीमुक्तिनारायण, देवी पद्मावती, गोदम्मा देवी, रामानुज स्वामी, शठकोप स्वामी, वरवर मुनि के सुंदर विग्रह स्थापित हैं। दक्षिण भारत से लाए यह सुंदर विग्रह जब शृंगारित किए जाते हैं तो दर्शन मात्र से भक्तों के मन भावुक अगौर आखें नम हो जाती हैं। मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता कृष्णदेव अग्निहोत्री ने बताया कि मंदिर में विराजमान देवी पद्मावती के समक्ष 40 दिन तक दीपक जलाने से मनवांछित इच्छा पूर्ति होती है और भगवान वेंकटेश्वर सभी कष्टोंको हरते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *