आरक्षण कार्यक्रम 28 से 29 दिसंबर तक होगा

महासमुंद | त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग ने समय-सारणी घोषित कर दी है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच व पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 28 से 29 दिसंबर तक पूरी की जाएगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया की सूचना का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 29 दिसंबर को इसकी जानकारी पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग को भेजी जाएगी। कलेक्टर लंगेह ने सभी संबंधित अधिकारियों को आरक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *