रांची | ईद उल अजहा यानी बकरीद पर शनिवार को राजधानी की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश और राज्य की खुशहाली, समृद्धि और अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी दी गई। इधर, बकरीद को देखते हुए रांची पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क रही। रांची के तमाम स्थानों पर सुबह 5 बजे से ही पुलिस बल अपनी ड्यूटी संभाल चुके थे, जो देर रात तक जारी रहा। ईद उल अजहा तीन दिन तक मनाया जाता है। रांची हरमू ईदगाह के इमाम मौलाना असगर मिसबाही और डोरंडा ईदगाह में हजरत सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी ने अपने संबोधन में कुर्बानी का महत्व बताया। कहा कि कुर्बानी अपनी दुश्मनी, अहंकार खत्म करने और आस पड़ोस के लोगों की मदद करने का नाम है। हरमू ईदगाह


