रांची | रांची ऑप्थेल्मिक फोरम के सेमिनार में साइंटिफिक कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड नेत्र सोसाइटी को वर्ष 2024-25 में देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक व शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, आम जनों में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के संचालन के लिए पुरस्कार मिला। सेमिनार में प्रो. डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बिभूति कश्यप, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अनामिका चौधरी व डॉ. वत्सला कुंवर ने केस प्रेजेंटेशन दिए।


