लायंस क्लब ऑफ एकलव्य ग्रेटर और स्काईडेल अॉनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार 8 जून स्काईडेल कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर चलेगा। इस शिविर में पल्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच करेगी। इनमें आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर मापन, ब्लड शुगर टेस्ट, बॉडी मास इंडेक्स, महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श, सामान्य चिकित्सकीय परामर्श देंगे। व्यक्तिगत सलाह और जांच की सुविधा है।


