भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में 11 जून को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रशासन और निगम तैयारियों में जुटा है। शनिवार को बर्ल्टन पार्क में पावरकॉम, नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें सीएम के प्रोग्राम की प्लानिंग की। इस मौके पर सीपी धनप्रीत कौर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायेजा लेने पहुंचीं। वहीं निगम की टीम ने बर्ल्टन पार्क में सफाई और प्रकाश के लिए लाइटों को लगाने का काम भी होगा।


