जालंधर ने पठानकोट की क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया

जालंधर| पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सेंट सोल्जर कैंपस क्रिकेट ग्राउंड में जारी अंडर-23 इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में जालंधर ने बेहतरीन जीत हासिल करते हुए जिला पठानकोट की टीम को 7 विकेट से पराजित किया। मैच के दौरान जालंधर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करने उतरी जिला पठानकोट की टीम 33.2 ओवरों में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। जालंधर की तरफ से गेंदबाजी में अरुण कालिया और वंश कौशल ने 4-4 विकेट, कार्तिक चड्ढा ने 2 विकेट हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 21.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान ऋधम सत्यवान ने नाबाद 67 रन और कृष्ण भगत ने नाबाद 41 रन की शानदार पारियां खेलीं। इस अवसर पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरमिंदर सिंह, संयुक्त-सचिव संजीव अंग्रिश, सीपीओ अमनजोत सिंह और कोच दविंदर अरोड़ा ने आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *