डीडीओ का चार्ज डॉ. शशि ने संभाला

जालंधर| गवर्नमेंट कॉलेज, टांडा उड़मुड़ की प्रिंसिपल डॉ शशि बाला ने 6 जून 2025 को गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के अवसर पर डॉ. जगजीत कौर ने डॉ. शशि बाला का स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ ने भी उन्हें नए पद की बधाई दी तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. शशि बाला ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह नई भूमिका में पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *