जालंधर| विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस उत्साह और जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियों के साथ एकलव्य स्कूल में मनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता प्रथाओं के महत्व और खेत से थाली तक सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने में सभी की भूमिका के बारे में शिक्षित करना था। विज्ञान शिक्षकों द्वारा स्वस्थ भोजन और सुरक्षित खाद्य हैंडलिंग पर इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किए गए।


