आईकेजी पीटीयू में 14 अगस्त से होगी नए बैच की शुरुआत

जालंधर|आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं संस्थान में दाखिले के लिए एडमिशन प्रकिया चल रही है। नए सत्र की शुरुआत 2025 बैच के लिए 14 अगस्त 2025 से होगी। अन्य सभी बैचों की कक्षाएं 28 जुलाई 2025 से शुरू होंगी। 2025 बैच के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 23 जुलाई से 20 अगस्त 2025 तक चलेगा। 13 अगस्त तक यह पूरा दिन चलेगा, इसके बाद कक्षाओं के साथ जारी रहेगा। पहली मिड सेमेस्टर परीक्षा 22 से 26 सितंबर 2025 तक होगी। दूसरी मिड सेमेस्टर परीक्षा 3 से 7 नवंबर 2025 तक चलेगी। तैयारी की छुट्टियां 8 से 16 नवंबर 2025 तक रहेंगी। सेमेस्टर परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी। इसकी प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें यूनिवर्सिटी का परीक्षा विभाग अलग से जारी करेगा। विंटर वेकेशन 22 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक रहेंगी। वहीं इवन सेमेस्टर की शुरुआत 5 जनवरी 2026 से होगी। पहली मिड सेमेस्टर परीक्षा 16 से 20 फरवरी 2026 तक होगी। यदि किसी कोर्स में 90 दिन (फार्मेसी कोर्स के लिए 100 दिन) पूरे नहीं होते, तो शनिवार या अन्य छुट्टियों को कार्यदिवस बनाकर पूरा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *