यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड के दौरान दिया व्याख्यान

जालंधर| डीएवी कॉलेज की डॉ. शिवानी ढल ने 64वीं असेंबली ऑफ एडवांस्ड मेटेरियल्स कांग्रेस (एएमसी) में आईएएएम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड सत्र के दौरान आमंत्रित व्याख्यान दिया। डॉ. शिवानी ढल ने एच 2 विस्फोट से मानव की सुरक्षा: कानर्बन नैनोमटेरियल की भूमिका विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, इसमें सामग्री सुरक्षा और नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण चिंताओं को संबोधित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, उप-प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कुंवर राजीव ने भौतिक विभाग के डॉ. शरणजीत संधू और डॉ. नवजीत शर्मा की उपस्थिति में डॉ शिवानी ढल्ल को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *