बरनाला में पुड्डा को जमीन देने का विरोध:कांग्रेस MLA ने डीसी से की शिकायत, बोले- जमीन अधिग्रहण बेरोजगार हो जाएंगे

बरनाला में पंजाब सरकार द्वारा पुड्डा को गरचा रोड पर 317 एकड़ जमीन देने के नोटिफिकेशन का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के नेतृत्व में किसानों ने डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। विधायक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह सारी जमीन खेती योग्य है। कई परिवार इस जमीन पर खेती करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जमीन अधिग्रहण से ये परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा है। किसान नेता बूटा सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह और हर सिमरन सिंह ने कहा कि खेती योग्य जमीन को प्रोजेक्ट में शामिल करना उचित नहीं है। उन्होंने इस फैसले को सरकार की मनमानी करार दिया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *