फिरोजपुर में AAP सरपंच सुसाइड मामले में लोगों का प्रदर्शन:विधायक और पीए के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हाईवे किया जाम

फिरोजपुर में सरपंच जशनप्रीत बावा के सुसाइड मामले में आज लोगों ने थाना लक्खो के बहराम के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हलका विधायक फौजा सिंह सरारी और उनके निजी सहायक बचित्र सिंह लाडी के खिलाफ मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। गुरुहरसहाय में 31 मई को आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच ने 31 मई को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया था। मृतक के परिवार ने एसपी नवीन कुमार को शिकायत दी है। शिकायत में विधायक फौजा सिंह सरारी और पीए बचित्र सिंह लाडी पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन स्थल पर ‘युद्ध कातिलों के विरुद्ध’ का होर्डिंग लगाया गया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक पार्टियों और किसान संगठनों के नेताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दोपहर में प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। एसपी (डी) मनजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी नेताओं से बात की। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की जानकारी दी और 15 दिन का समय मांगा। हालांकि, प्रदर्शनकारी नेताओं ने समय देने से इनकार कर दिया और विधायक व उनके पीए के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *