हरसिमरत कौर बोलीं-पंजाब से केजरीवाल को राज्यसभा भेजने की तैयारी:मानसा में कहा-लुधियाना उपचुनाव में AAP ने सांसद को उम्मीदवार बनाया, ताकि सीट खाली हो

बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मानसा जिले और भीखी के गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांव की पंचायतों को लाखों रुपए की ग्रांट वितरित की और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। हरसिमरत ने कहा कि पंजाब सरकार ने गांवों के विकास के लिए कोई पैसा जारी नहीं किया है। उन्होंने लुधियाना उपचुनाव में खड़े दिल्ली के उम्मीदवार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि इन्हें शहीद करतार सिंह सराभा का नाम तक नहीं पता। सांसद ने आरोप लगाया कि पहले करोड़ों रुपए लेकर कुछ लोगों को पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया गया। अब दिल्ली में हारे केजरीवाल को राज्यसभा भेजने के लिए लुधियाना उपचुनाव में एक राज्यसभा सांसद को उम्मीदवार बनाया गया है, ताकि सीट खाली हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो महीने में 11,200 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर प्रदेश के हर वर्ग पर बोझ डाल दिया है। इससे पंजाब का हर व्यक्ति कर्ज में डूब गया है। उनका कहना था कि पंजाब का खजाना यहां के लोगों के लिए होना चाहिए, न कि दिल्ली के लोगों के लिए। उन्होंने लोगों से आने वाले समय में अपनी क्षेत्रीय पार्टी का साथ देने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *