फरीदकोट में एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत:संतुलन बिगड़ने से बिजली के खंभे से टकराई, लौट रहा था अपने घर

पंजाब में फरीदकोट जिले के गांव चैना के पास सोमवार की दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव चैना के ही रहने वाले 24 वर्षीय अजय वीर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह के रूप में हुई। हादसा उस समय पेश आया जब अजयवीर अपनी बाइक पर सवार होकर जैतो शहर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो उसने बाइक अनियंत्रित हो गई और उसकी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के साथ जा टकराई, जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोटें लगी। सिविल अस्पताल में नहीं मिला कोई डॉक्टर हादसे की सूचना मिलते ही चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसाइटी गंगसर जैतो के अध्यक्ष मीत सिंह मीता, संरक्षक गोरा औलख, जसपाल सिंह मिंटा व बब्बू मालडा एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल नौजवान को उठाकर उपचार के लिए जैतो के सिविल अस्पताल में ले आए, जहां डाक्टर न होने के कारण स्टाफ नर्स ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन परिजन उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *