पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब खेल महोत्सव:राइजिंग स्टार्स ने जीता महिला क्रिकेट का फाइनल, सुपर ओवर में एलिट वॉरियर्स को हराया

डिस्ट्रिक्ट क्लब खेल महोत्सव के तहत रोजाना विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमें क्लब के सदस्य उत्साह से भाग ले रहे है। महिला क्रिकेट का फाइनल राइजिंग स्टार्स ने जीता। डिस्ट्रिक्ट क्लब सचिव पुनीत मुथा ने बताया टेबल टेनिस में सीनियर वर्ग में अंकेश गादीया, आशीष बिसावा ने जीत दर्ज की। सीनियर टेनिस डबल्स प्रतियोगिता में तरुण आडवानी व वेभव संचेती, अमन पोरवाल व गितांग मेहता की जोड़ी फाइनल में पहुंची। सिंगल टेनिस फाइनल में वेभव संचेती, प्रवीण मुथा व अनम पोरवाल के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। बेडमिंटन सीनियर वर्ग में प्रदुम्न वैष्णव का सिंगल के फाइनल में धर्मेन्द्र चौधरी से मुकाबला होगा। शतरंज का फाइनल मुकाबला सचिन मेहता व चेतन बिहानी के खेला जाएगा। राजेश पाटनेचा,प्रदीप सांड ने बताया क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल 26 तारीख को होंगे। महिला किक्रेट का फाइनल मुकाबला जबरदस्त हुआ । फाइनल मैच राइजिंग स्टार्स और एलिट वॉरियर्स के बीच में खेला गया, जिसमें राइजिंग स्टार्स ने सुपर ओवर में फाइनल मैच जीतते हुए क्रिकेट कप जीता है। महिला विंग क्रिकेट प्रभारी सानू पारख, निक्की चोपड़ा, रितु मेहता एवं जया सेमलानी ने बताया कि फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच रानू सोजतिया रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *