बहाला टोल के पास कार में आग VIDEO:रात को जब तक दमकल ने बुझाया, तब तक पूरी कार जल चुकी

अलवर रामगढ़ रोड पर मंगलवार रात बहाला टोल प्लाजा के नजदीक चलती कार में आग लग गई। कार में सवार लोग उतर गए। उसके बाद प्रशासन को सूचना दी। दमकल के आने से पहले पूरी कार आग की चपेट में आ गई। बाद में आग को बुझाया गया। कार की टंकी फटने के डर से आसपास के लोग दूर चले गए थे। जानकारी के अनुसार कार में सवार जालूकी थाना क्षेत्र निवासी भूराका गांव निवासी युवक बाबूलाल जाटव अलवर से अपने गांव जा रहा था। तभी कार के बोनट में अचानक से अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बाबूलाल ने तुरंत कार को रोका और बाहर आ गए। आस पास लोगों ने अग्निश्मन केंद्र पर सूचना दी। जब तक दमकल पहुंची पूरी कार आग की चपेट में आ चुकी थी। बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया। कार की डीजल की टंकी के फटने का डर भी रहा। लेकिन उससे पहले आग को बुझा लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *