सवाई माधोपुर में पिछले दो दिन से वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव देखा गया। यहां कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को यहां पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। इस दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में बुधवार सुबह यहां कोहरा देखा गया था। जिससे विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से यहां बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। ऐसे में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं से सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सवाई माधोपुर में दिसंबर दो सप्ताह में पारा सिंगल डिजिट में ही बना रहा था। गुरूवार को मावठे पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बनने से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यहां गुरुवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। यहां मावठ पड़ने के फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


