ओडिशा में IAS अफसर 10 लाख घूस लेते गिरफ्तार:घर से 47 लाख कैश मिला; 36 साल का धीमान दो बार UPSC परीक्षा पास कर चुका

ओडिशा के कालाहांडी जिले में 36 साल के IAS अफसर धीमान चकमा को 10 लाख घूस लेते रंगे हाथ पकड़ गया। सोमवार को उसे भवानीपटना में स्पेशल जज विजिलेंस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। धीमान को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि धीमान ने एक बिजनेसमैन से 20 लाख की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर उसके खिलाफ एक्शन लेने की धमकी भी दी। बिजनेसमैन ने विजिलेंस के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर 8 जून की रात को एक जाल बिछाया और IAS अफसर धीमान को कालाहांडी जिले के धरमगढ़ स्थित उसके सरकारी आवास से 10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने IAS अफसर के सरकारी क्वार्टर और उसके ऑफिस की भी तलाशी ली। इस दौरान क्वार्टर से 47 लाख रुपए बरामद हुए। मूलरूप से त्रिपुरा का रहने वाला धीमान 2021 बैच का IAS अफसर है। उसने एक नहीं, बल्कि दो बार देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC पास की है। 2019 में UPSC परीक्षा पास करने के बाद वह भारतीय वन सेवा (IFS) अफसर के तौर पर ओडिशा कैडर में शामिल हुए था। 2024 से सब कलेक्टर के तौर पर काम कर रहा
IFS अफसर के तौर पर ट्रेनिंग लेने के बाद धीमान ने जून 2021 से मयूरभंज के बारीपदा में एडिशनल चीफ कंजर्वेटर​ के रूप में काम किया। हालांकि, उसने 2021 में फिर से सिविल सेवा परीक्षा पास की और उसे IAS अफसर के रूप में ओडिशा कैडर सौंपा गया। ट्रेनिंग के बाद वह जनवरी 2024 में कालाहांडी के धर्मगढ़ में सब-कलेक्टर के तौर पर काम कर रहा था। 10 दिन पहले ओडिशा में इंजीनियर के घर से 2 करोड़ मिला था ओडिशा में इससे पहले 30 मई को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने एक चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर रेड की थी। इस दौरान उसके दो घरों से 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ था। लाखों रुपए के सोने के गहने और महंगे कपड़े भी मिले थे। विजिलेंस टीम को देखते ही चीफ इंजीनियर भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपए के नोटों के बंडल फेंकने लगा था। अधिकारियों ने नोटों की गड्डी बरामद कर ली। कैश गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा था। इंजीनियर की पहचान ओडिशा सरकार के कर्मचारी बैकुंठ नाथ सारंगी के रूप में हुई। वह राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में काम करता है। उसके पास आय से ज्यादा संपत्ति होने का पता चला था। चीफ इंजीनियर के घर से मिले कैश की तस्वीरें- फ्लैट और पैतृक आवास से 1-1 करोड़ कैश मिला
आधिकारिक बयान में बताया गया कि ओडिशा पुलिस की एंटी करप्शन विंग ने भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर पर छापा मारा। उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से करीब 1 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए, जबकि अंगुल स्थित पैतृक आवास से 1.1 करोड़ रुपए मिले। बैकुंठ नाथ सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। अंगुल में विजिलेंस के स्पेशल जज ने उनके खिलाफ सर्च वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस ने अंगुल के करदागड़िया में दो मंजिला घर, भुवनेश्वर और पुरी जिले के पिपिली के सिउला में फ्लैट सहित 7 ठिकानों का पता लगाया। इसके बाद 26 पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने सभी 7 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। टीम में आठ DSP, 12 इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल थे। अंगुल में सारंगी के पैतृक घर के अलावा रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। ………………………………………………. छापेमारी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भोपाल के जंगल में कार में 52kg सोना मिला, 11 करोड़ कैश बरामद मध्य प्रदेश के भोपाल के मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग ने एक कार से 52 किलो सोना बरामद किया। इसके अलावा, 11 करोड़ रुपए कैश भी मिला। कार एक मकान के बाहर लावारिस हालत मिली। सोने की कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए आंकी गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में DEO के बेड से मिले 3 करोड़ कैश, बोरी में बांधकर रखे थे नोट और गहने बिहार में बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के पास से 3 करोड़ रुपए कैश और गहने बरामद किए गए हैं। विजिलेंस की टीम ने 40 सदस्यों के साथ रजनीकांत के 7 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी। विजिलेंस की टीम बेतिया में 10 घंटे की छापेमारी के बाद DEO के घर से बाहर निकल गई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *