ग्वालियर पुलिस के सामने रची लूट की झूठी कहानी:पूछताछ में खुद फंसा फरियादी; साथियों के साथ ट्रैक्टर लूट की शिकायत लेकर पहुंचा था

ग्वालियर के बेहट थाना में एक युवक ट्रैक्टर लूट की शिकायत लेकर पहुंचा। उसने पुलिस को ट्रैक्टर लूटे जाने की जानकारी दी और अफसरों के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगा। लेकिन युवक की शिकायत पर जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तो लूट की पुष्टि नहीं हुई। पोल खुलते देख कथित फरियादी मौके से भागने लगा। पुलिस युवक से झूठी लूट के कारण का पता लगा रही है। टीआई बेहट अजय पंवार ने बताया कि, चक गुनारा निवासी अजय कुशवाह पुत्र अजमेर कुशवाह मंगलवार को थाने पहुंचा और बताया कि सुझार के जंगल में हथियारबंद बदमाश उस पर बंदूक अड़ाकर उसका सोनालिका ट्रैक्टर लूट ले गए हैं। युवक की शिकायत के आधार पर उससे पूछताछ की तो उसकी कहानी में पेंच नजर आ रहा था। शंका होने पर पुलिसकर्मी उसे लेकर सुझार के जंगल पहुंचे और उससे पूछताछ करना शुरू किया तो वह बार-बार अपनी कहानी बदलने लगा। शंका के आधार पर पड़ताल की
युवक की बातों पर शक होने पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ समय पहले उसने अपने ट्रैक्टर सोनालिका का सौदा जमदारा निवासी राजीव कुशवाह से ढाई लाख रुपए में किया था। डेढ़ लाख रुपए उसने ले भी लिए हैं और एक लाख रुपए लेना शेष है। राजीव के कहने पर ही उसने लूट की झूठी योजना बनाई थी। थाने के बाहर खड़े थे साथी, पुलिस ने उनको भी पकड़ा
पकड़े गए अजय कुशवाह ने बताया कि योजना में शामिल राजीव कुशवाह, रिंकू गुर्जर व गौरव दुबे थाने के बाहर खड़े हैं। इसका पता चलते ही पुलिस उनको लाने के लिए थाने के बाहर पहुंची तो उनकी समझ में आ गया कि उनकी पोल खुल गई है और वह ऐसे गिरते-पड़ते भागे कि गौरव दुबे सड़क पर पड़े एक पत्थर से टकराकर घायल हो गया, जिसको पुलिस ने उपचार के लिए पहुंचाया है। मामले में एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया कि एक युवक ट्रैक्टर लूट की शिकायत लेकर आया था। कुछ देर तक पुलिस को झूठी कहानी सुनाता रहा, लेकिन जब पुलिस ने पड़ताल की तो उसकी पोल खुल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *